Thursday, April 23, 2026
Lucknow, Uttar Pradesh
Languages
Menu
BREAKING NEWS
• प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को बधाई दी • Madhya Pradesh: Election campaigning for Datia Assembly by-election enters its final phase • Anahat Singh creates history by becoming first Indian to win Girls’ Singles final of World Junior Squash Championships • “Ancient Buddhist Site of Sarnath” Inscribed in the UNESCO World Heritage List • 3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी • “Indian Telecom Services Performance Indicator Report” for the Quarter January - March, 2026 • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 • भारत की बहु-आपदा पूर्व चेतावनी निर्णय समर्थन प्रणाली • राज्यसभा के सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने श्री नीरज डांगी को शपथ दिलाई • भारत की राष्ट्रपति ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया • Resilient Supply Chains: Four Fertilizer Ships Successfully Cross Strait of Hormuz to Bolster Indian Agri-Stocks. • India Achieves Landmark Milestone of 5 Lakh Organ Donation Pledges • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को बधाई दी • Madhya Pradesh: Election campaigning for Datia Assembly by-election enters its final phase • Anahat Singh creates history by becoming first Indian to win Girls’ Singles final of World Junior Squash Championships • “Ancient Buddhist Site of Sarnath” Inscribed in the UNESCO World Heritage List • 3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी • “Indian Telecom Services Performance Indicator Report” for the Quarter January - March, 2026 • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 • भारत की बहु-आपदा पूर्व चेतावनी निर्णय समर्थन प्रणाली • राज्यसभा के सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने श्री नीरज डांगी को शपथ दिलाई • भारत की राष्ट्रपति ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया • Resilient Supply Chains: Four Fertilizer Ships Successfully Cross Strait of Hormuz to Bolster Indian Agri-Stocks. • India Achieves Landmark Milestone of 5 Lakh Organ Donation Pledges
"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत जीडी कॉलेज बेगूसराय में पेंटिंग प्रतियोगिता में 120 एनसीसी कैडेट्स ने बिखेरे देशभक्ति के रंग।
National News

"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत जीडी कॉलेज बेगूसराय में पेंटिंग प्रतियोगिता में 120 एनसीसी कैडेट्स ने बिखेरे देशभक्ति के रंग।

13 Aug 2026 1 week ago Jeetendra Sharan


"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत जीडी कॉलेज बेगूसराय में पेंटिंग प्रतियोगिता में 120 एनसीसी कैडेट्स ने बिखेरे देशभक्ति के रंग।

आजादी के अमृत महोत्सव और "हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर देशभर में चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में आज 9 बिहार बटालियन एनसीसी बरौनी के तत्वावधान में जीडी कॉलेज बेगूसराय में भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीयता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना था।

कार्यक्रम में जीडी कॉलेज के एनसीसी विंग के कुल 120 कैडेट्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे कॉलेज परिसर में तिरंगे की केसरिया, सफेद और हरे रंगों की झलक और "भारत माता की जय" के नारों से माहौल देशमय हो गया।

अधिकारीगण और प्राचार्य की गरिमामयी उपस्थिति*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 9 बिहार बटालियन एनसीसी बरौनी से लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन गौर उपस्थित रहे। उनके साथ सूबेदार अनुज शर्मा, नायक सूबेदार हरविंदर सिंह और हवलदार सुरेश बशेल विशेष रूप से मौजूद थे।

जीडी कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) अजीत कुमार और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. भूपेंद्र नारायण ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित तरीके से किया।

प्राचार्य प्रो. भूपेंद्र नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान यह हमारे एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने एनसी कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि आप युवा देश के भविष्य हैं और आप ही इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

देशभक्ति से सराबोर रहीं पेंटिंग्स-
पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय "हर घर तिरंगा" रखा गया था। कैडेट्स को 1 घंटे का समय दिया गया। इस दौरान छात्रों ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता से कैनवास पर तिरंगा, भारत माता, स्वतंत्रता सेनानी, सीमा पर तैनात जवान, शहीद स्मारक  जैसे विषयों को उकेरा।

कई कैडेट्स ने अपनी पेंटिंग में 1857 की क्रांति से लेकर 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम को दर्शाया। कुछ ने कारगिल युद्ध के नायकों और पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रंगों के संयोजन और संदेश की स्पष्टता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जजों के पैनल ने रचनात्मकता, थीम, स्वच्छता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कैडेट्स को लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन गौर के हाथों ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं की घोषणा होते ही पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा - युवा ही देश की असली ताकत।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन गौर ने कहा कि एनसी कैडेट्स अनुशासन और देशसेवा की मिसाल हैं।

सूबेदार अनुज शर्मा और नायक सूबेदार हरविंदर सिंह ने भी कैडेट्स को अनुशासन और कड़ी मेहनत का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि एनसी सिर्फ परेड नहीं सिखाती, बल्कि चरित्र निर्माण भी करती है।

कैडेट्स में दिखा जबरदस्त उत्साह ।
इस अवसर पर जीडी कॉलेज एनसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) अजीत कुमार ने बताया कि बटालियन के निर्देश पर कॉलेज में सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें तिरंगा रैली, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद और स्वच्छता अभियान शामिल हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित कैडेट अमन कुमार, कैडेट तन्नू कुमारी, ऋतिक रौशन कुमार, अंशु कुमारी, सूरज कुमार, अंकिता कुमारी, हिमांशु कुमार, मोनिका कुमारी, कैलु कुमार, मीनाक्षी कुमारी, स्वाति प्रिया, शीतल कुमारी, गौरी कुमारी, शिक्षा कुमारी, अवनीश कुमार, राहुल कुमार, मोनू, नीतीश कुमार, गुड्डू, कारण सहित कुल 120 कैडेट्स ने भाग लिया।

कैडेट तन्नू कुमारी ने कहा कि "आज पेंटिंग बनाते समय मुझे भगत सिंह और रानी लक्ष्मीबाई की याद आई। तिरंगे के तीन रंग हमें त्याग, शांति और समृद्धि का संदेश देते हैं।"
कैडेट अमन कुमार ने कहा कि "एनसी ने हमें सिखाया है कि देश पहले है। हम हर घर तक तिरंगा पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।"
कैडेट अंशु कुमारी ने कहा कि "बेटियां भी देशसेवा में पीछे नहीं हैं। हम इस अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाएंगी।"

सामूहिक वंदे मातरम और संकल्प ।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारी, शिक्षक और 120 कैडेट्स ने एक साथ खड़े होकर "वंदे मातरम" का गान किया। इसके बाद सभी ने "हर घर तिरंगा, हर घर गर्व" का संकल्प लिया।

लेफ्टिनेंट (डॉ.) अजीत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि इस सफल आयोजन के लिए 9 बिहार बटालियन, कॉलेज प्रशासन और सभी कैडेट्स बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में जीडी कॉलेज एनसीसी इकाई सबसे आगे रहेगी।

“We urge all parties to commit to genuine peace talks and halt all military operations that endanger civilian lives.”
Tags
Breaking Politics International Trending
Share