Bollywood
फिल्म प्रमोशन के बीच यामी गौतम ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, 16 अक्टूबर को रिलीज होगी "नई नवेली’!
20 Oct 2026
4 hours ago
Jeetendra Sharan
अयोध्या में माँ सरयू घाट पर आरती कर भावुक हुईं यामी गौतम, कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘नई नवेली’
अयोध्या, उत्तर प्रदेश। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन के बीच धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने पावन माँ सरयू घाट पर आरती की और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस आध्यात्मिक अनुभव से वह भावुक नजर आईं।
यामी गौतम ने अयोध्या में बिताए इन पलों को अपने लिए बेहद खास बताया। उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर इस धार्मिक नगरी से मिले आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब आने वाला कल प्रभु श्रीराम की कृपा पर निर्भर है।
अभिनेत्री ने सकारात्मकता और शुभकामनाओं के साथ कल रिलीज होने वाली सभी फिल्मों के लिए भी अपनी ओर से शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘नई नवेली’
यामी गौतम धर की आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ कल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले अयोध्या में माँ सरयू घाट पर आरती और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी श्रद्धा ने उनके प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया है।
यामी गौतम ने सभी फिल्मों की सफलता की कामना करते हुए सकारात्मक संदेश साझा किया।
🙏🏻 जय श्रीराम! 😇
“We urge all parties to commit to genuine peace talks and halt all military operations that endanger civilian lives.”
Tags
Breaking
Politics
International
Trending
Share