ग्वालियर : घाटीगाँव ब्लॉक के सरकारी स्कूल टेहलरी में, स्कूल के ही शिक्षक जीतेन्द्र सिकरवार अपने स्वयं के खर्च से करवा रहे स्कूल में लाखों रुपयों के निर्माण कार्य।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी में आज कल पिछले एक माह से लगातार निर्माण कार्य चल रहा है। यह निर्माण कार्य शासन के किसी मद से नहीं कराया जा रहा बल्कि प्राथमिक शाला टेहलरी के एक शिक्षक जीतेन्द्र सिंह सिकरवार प्राथमिक शिक्षक द्वारा स्वयं के व्यय से विद्यालय भवन के चारों ओर बॉउंड्री वाल, खेल का मैदान एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विद्यालय प्रांगण में लगभग 100 पेड़ लगवाने का भी लक्ष्य रखा है। जिसके लिए अभी तक अच्छी उपजाऊ मिट्टी की लगभग 100 ट्रोलियाँ डलवाई जा चुकी हैँ।
सबसे अहम् बात कि विद्यालय भवन के आगे रोड के किनारे के अतिक्रमण को हटवाने की भी ठान ली है। स्कूल के आगे रोड के किनारे नाली में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पशुओं का गोबर इकट्ठा करके अतिक्रमण कर लिया गया था। उस व्यक्ति से उसे हटवाने के लिए कई बार पिछले कई सालों से बोला जा रहा लेकिन वाह अपनी दबंगई के कारण नहीं मान रहा था। उसका अतिक्रमण भी इस सप्ताह उनके अथक प्रयास से हट जायेगा।
उनके इस सराहनीय प्रयास से शाला के बच्चों में खुशी एवं उत्साह कि झलक देखने को मिल रही है। विद्यालय में पदस्थ अन्य शिक्षक सुरेश रावत, राजीव कुमार शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, मुकेश शर्मा, श्रीमती किरण माहौर एवं श्रीमती राखी भदौरिया ने श्री सिकरवार जी को इस सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक बधाईयाँ दी हैँ।
बच्चों को प्राइवेट स्कूल जैसा पढ़ाई का माहौल देने के लिए बच्चों को यूनिफार्म लोवर, टी शर्ट, स्कूल का नाम प्रिंटेड डायरियाँ, आइडेंटिटी कार्ड आदि के भी आज ऑर्डर कर दिए हैँ। विद्यालय के शिक्षकों ने भी अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए दृढ संकल्प लिया हैँ।