आज शाम ग्वालियर में झमाझाम बारिश हो रही हैं।ग्वालियर वासी जिसका इंतजार कई दिनों से कर रहे थे आज श्रावण मांस के पहले सोमवार में उनकी इच्छा बाबा भोलेनाथ कि कृपा से पूरी हो गई। इस बरसात से लोगो को थोड़ा गर्मी से राहत हुई हैं।
अबकी बार जून जुलाई का माह लगभग ग्वालियर में सूखा ही निकल गया। प्रति दिन लोग आसमान की तरफ बादलों को देखते रहते थे लेकिन आसमान में कभी बदल तो दिख जाते थे लेकिन वे बिना बरसात किये हुए ही चले जाते थे। आज रावण मास का पहला सोमवार था और ऐसा माना जाता है सावन मास का महीना भगवान भोलेनाथ की कृपा का होता है और आज भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रावण मास का पहला सोमवार था और झमाझम बारिश ग्वालियर में हो रही है। जिसके कारण ग्वालियर वासियों को गर्मी से राहत भरी खबर है।
हमारे ग्वालियर संवाददाता ने भरी वर्षात में जब ग्वालियर की सड़को पर निकले तो सड़को का दृश्य चोंकाने वाला था। आधा घंटे की वारिष में ही सड़के पानी में लबालब हो चुकी थीं। रोड़ों पर गड्डे भी दिखाई नहीं दे रहे थे। सागरताल चौराहा जलालपुर रीड पर तो हमारे संवाददाता की फोर व्हीलर गाड़ी का पहिया ही बीच रोड पर पानी से भरे गड्डे में चला गया तथा बोनट भी डेमेज हो गया। यह गड्डा बड़े हादसे को न्योता दे रहा हैं।
हमारे संवाददाता ने इन गड्डों के बारे में कई बार पूर्ब में समाचार मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जा चुका हैं। लेकिन प्रशासन बेखबर है। जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता है।