बेगूसराय जिले के विनोदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया(1979-2006) ईमानदार, कर्मठ, जनप्रिय एवं लंबे समय तक जनसेवा के पर्याय रहे आदरणीय श्री मोती कुंवर जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।हमलोग जहां से पढ़े सरयू प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय, बिनोदपुर (बेगूसराय) की स्थापना और विकास में उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, ताकि गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
वे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि समाज के सच्चे मार्गदर्शक और हमारे व्यक्तिगत अभिभावक थे। उनका सादगीपूर्ण जीवन, निष्पक्ष कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके द्वारा किए गए कार्य और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार और समस्त शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति।💐🙏